फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar over damage to temple idol in Gopamau, FIR registered

Hardoi News: गोपामऊ में मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, एफआईआर दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar over damage to temple idol in Gopamau, FIR registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपामऊ कस्बे में रविवार रात मोहल्ला लालपीर में स्थित एक शिवमंदिर में धर्म विशेष के हिस्ट्रीशीटर ने पूजा कर रही महिलाओं से अभद्रता की। इसके बाद मंदिर में स्थित मूर्तियों को पलट दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंगदल सहित कई हिंदू संगठन लामबंद हो गए, लेकिन रात में में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सोमवार सुबह इसका पता चलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोपामऊ बसड्डा चौराहा पर जाम लगा दिया। इसके बाद लगभग चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। दोपहर बाद तीन बजे एफआईआर दर्ज होने की जानकारी पर मामला शांत हुआ। स्थिति को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल गोपामऊ कस्बे में तैनात कर दिया गया है।

गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला लालपीर में एक शिवमंदिर है। मोहल्ले के ही सत्यपाल की पत्नी कुछ अन्य महिलाओं के साथ रविवार रात यहां पूजा कर रहीं थीं। इसी बीच मोहल्ले का ही निवासी टड़ियावां थाने का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद कुरैशी उर्फ जुनैद वहां पहुंच गया और महिलाओं से अभद्रता करने लगा। महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई तो उसने अपने साथी बुला लिए और पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच मंदिर के अंदर घुसकर उसने मूर्तियां भी खंडित कर दीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो सीओ शिल्पा कुमारी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और घटना की जानकारी की। उन्होंने कुछ लोगों के बयान लिए और रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रति आश्वस्त किया। इस पर मामला शांत पड़ गया। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पता चला कि मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस पर बजरंगदल के जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, गो रक्षक प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष सैनी, बजरंगदल के नगर मंत्री राजकुमार गुप्ता, बजरंग दल के स्थानी संयोजक सुधांशू, बजरंग दल के हरियावां प्रखंड प्रमुख ओमपाल सिंह, विनय सिंह आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग गोपामऊ कस्बे के बसड्डा चौराहा पर एकत्र हो गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों से इन लोगों ने एफआईआर की काॅपी मांगी तो अफसर जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हरियावां, सुरसा, बेनीगंज समेत सात थानों की पुलिस और पीएसी की एक प्लाटून भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस सबके बीच पुलिस ने सत्यपाल की तहरीर पर मोहम्मद कुरैशी उर्फ जुनैद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर की कॉपी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को दिखाई गई, तब मामला शांत हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ जमकर अभद्रता, पुलिस ने बचाया

बखरिया निवासी नागेंद्र सिंह गोपामऊ मंडल के भाजपा अध्यक्ष हैं। जाम लगने और हंगामे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश करने लगे। इसी बीच उन्होंने जाम लगाए लोगों से कह दिया कि किसी ने मूर्ति नहीं तोड़ी है। कुछ लोग कस्बे को सांप्रदायिक दंगे में झोंकना चाहते हैं। इससे सबको बचना चाहिए।
भीड़ में शामिल लोग भाजपा नेता की इस बात पर आवेश में आ गए और उन्हें पकड़ लिया। दो बार उनके साथ जमकर अभद्रता हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस की जीप में बैठाकर मौके से हटा दिया।
कई दिनों से सुलग रही थी चिंगारी, बन गई आग

गोपामऊ कस्बे में बीते 15 अगस्त से ही अंदर ही अंदर गंभीर चिंगारी सुलग रही थी। दरअसल 15 अगस्त को लालपीर के ही एक मदरसे में आजादी और हिंदुस्तान को लेकर मौलाना का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महज शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। इस बात से भी हिंदू संगठनों में पहले से आक्रोश व्याप्त था।
रविवार रात हुई घटना का आरोपी और आपत्तिजनक भाषण देने वाला शख्स एक ही व्यक्ति के समर्थक हैं। जब पहले वाली घटना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हौसले बढ़ गए और फिर कुछ भी कर देने पर काेई कार्रवाई न होने की बात मन में आ गई। इसी से बड़ी घटना हो गई।
पूर्व और मौजूदा चेयरमैन की राजनीतिक रंजिश में झुलस गया गोपामऊ
गोपामऊ कस्बा निकाय चुनाव के समय से ही राजनीतिक रंजिश में झुलस रहा है। मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच तीखी राजनीतिक रंजिश है। इस रंजिश के कारण जल रही आग में गोपामऊ कस्बा झुलस रहा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 15 अगस्त के दिन वायरल हुआ मौलाना का भाषण भी इसी रंजिश का नतीजा था, तो सोमवार को हुआ हंगामा भी कहीं न कहीं इसी की देन है।

वर्जन

गोपामऊ कस्बे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

राजेश द्विवेदी, एसपी

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed