फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar in the medical college over the death of a newborn

Hardoi News: नवजात की मौत पर मेडिकल काॅलेज में हंगामा

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the medical college over the death of a newborn
हरदोई। मेडिकल काॅलेज के एनएसयू यूनिट में भर्ती नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामाकिया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने करीब एक घंटे तक हो-हल्ला किया।
विज्ञापन

सुरसा थाने के सुरसा गांव निवासी परशुराम ने शुक्रवार को अपनी पत्नी मीनू को प्रसव पीड़ा के दौरान सीएचसी पर भर्ती कराया था। जहां के डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे परशुराम मीनू को लेकर मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल पहुंचा, वहां ऑपरेशन के लिए कोई डाॅक्टर न होने की बात कह कर मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

परशुराम का कहना है कि वहीं एक आशा बहू उसे मिली और जिंदपीर चौराहे के पास एक निजी हाॅस्पिटल में ले गई, जहां मीनू का ऑपरेशन किया गया। जिससे बच्चे ने जन्म लिया। उसके बाद उस नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल की एनएसयू यूनिट में भर्ती कराया गया। परशुराम का कहना है कि इसके लिए पहले उससे 1500 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह फिर 1000 रुपये लिए गए। इसके बाद भी उस नवजात की तबीयत बिगड़ती गई, जिस पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। उसे वहां से लखनऊ के लिए ले जाया जाता, उससे पहले ही नवजात की वहीं मौत हो गई। नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर वहां करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इस बाबत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed