फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Upload school and teacher profile on tablet

Hardoi News: टैबलेट पर स्कूल व अध्यापक प्रोफाइल करें अपलोड

Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Upload school and teacher profile on tablet
माधौगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने टैबलेट पर विद्यालय व शिक्षकों की प्रोफाइल को अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीईओ गिरिजेश कटियार ने कहा की बच्चों का शत-प्रतिशत असेसमेंट होना चाहिए। प्रत्येक कक्षा में 80 प्रतिशत बच्चे निपुण होने चाहिए। मंगलवार को सभी विद्यालयों का डाटा अपलोड होना अनिवार्य है। विद्यालय की फोटो टैबलेट पर अपलोड करें। एआरपी नीरज कुमार, कुलदीप सिंह, प्रियतम, राजीव कुमार, महेश, सुभाषचंद्र, आकाश, कमल सिंह नरेंद्र सिंह, शिव शंकर द्विवेदी, ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हरदोई संवाद के अनुसार- विकास खण्ड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार ने कहा कि टैबलेट को ऑन करते हुए पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन किया जाए। एआरपी अभिषेक मिश्र ने कहा कि निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का नियमित एसेसमेंट करते हुए निपुण बनाने का प्रयास किया जाए। एआरपी बीना वर्मा,रुचि शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed