फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Upasana emerged as the topper by portraying a picture of a developed India.

Hardoi News: विकसित भारत की तस्वीर उकेर उपासना बनीं अव्वल

Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Upasana emerged as the topper by portraying a picture of a developed India.
फोटो-23- चित्रकला प्रतियोगिता में बने चित्रों को दिखातीं छात्राएं। संवाद
पिहानी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हामिद अली इंटर कॉलेज में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना शक्ति से विकसित भारत की तस्वीर उकेर कर निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

विकसित, आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने रंगों और कल्पना शक्ति से भारत के उज्जवल भविष्य की तस्वीर उकेरी। प्रतियोगिता में कक्षा 9-ए की छात्रा उपासना ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12-ए की छात्रा नजीफा द्वितीय और कक्षा 12-बी की छात्रा नगमा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने छात्राओं की कलात्मक प्रस्तुति की सराहना की। संचालन करते हुए कला शिक्षक राजन कुशवाहा ने कहा कि चित्रकला विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को निखारने का सशक्त माध्यम है। प्रधानाचार्य विवेक पंकज ने विजयी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। वरिष्ठ सहायक रजा हैदर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed