{"_id":"609cbbf98ebc3e361d2e1847","slug":"up-wall-collapses-amidst-strong-storm-water-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: हरदोई में मौत बनकर भरभराकर गिरी दीवार, लग गया लाशों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: हरदोई में मौत बनकर भरभराकर गिरी दीवार, लग गया लाशों का ढेर
Thu, 13 May 2021 11:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 May 2021 11:38 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के ग्राम मढिया मजरा परसा मोहद्दीनपुर निवासी रामनरेश के पुत्र रामेंद्र व शैलेंद्र का शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम था। इसी के चलते बुधवार को घर के बाहर रामायण पाठ हो रहा था। जिसमें रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन
दीवार गिरने से चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। इलाके में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम मढिया मजरा परसा मोहद्दीनपुर निवासी रामनरेश के पुत्र रामेंद्र व शैलेंद्र का शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम था। इसी के चलते बुधवार को घर के बाहर रामायण पाठ हो रहा था। जिसमें रिश्तेदार आए थे।
विज्ञापन
देर शाम को भोजन करके सभी लोग रामायण पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान आंधी के साथ ही तेज बारिश होने लगी। जिसमें रामनरेश के घर की पक्की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर रामेंद्र, राजेश निवासी मंगूपुरवा बांगरमऊ की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप सें घायल मामा मझिलके मिश्रा पुत्र राधेलाल निवासी कोरौली थाना बांगरमऊ की सीएचसी भरावन में मौत हो गई। साथ ही रामेंद्र के बाबा गोकरन पुत्र सुब्बालाल निवासी मढिया की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में घायल हुए रामनरेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।