{"_id":"604b69c09412e40c6d5259ac","slug":"up-hardoi-sp-suspends-entire-staff-including-outpost-in-charge-for-illegal-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई एसपी ने अवैध वसूली में चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टॉफ को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई एसपी ने अवैध वसूली में चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टॉफ को किया निलंबित
Fri, 12 Mar 2021 06:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
हरदोई एसपी अनुराग वत्स
- फोटो : amar ujala
हरदोई में नो-इंट्री के दौरान वाहनों को निकालने के लिए अवैध वसूली किए जाने के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने सुरसा थाना क्षेत्र की सेमरा चौराहा चौकी के प्रभारी समेत पूरे स्टॉफ को निलंबित कर दिया है। एसपी के स्तर से हुई कार्यवाई से पूरे विभाग में खलबली मच गई है।
पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को जांच अधिकारी बनाया गया है। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा पुलिस चौकी के निकट नो-इंट्री है। यहां सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाता है।
एसपी अनुराग वत्स को गोपनीय शिकायत मिली थी कि सेमरा पुलिस चौकी के निकट लगने वाली नो-इंट्री में खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों से अवैध वसूली कर इन्हें समय से पहले ही आगे की राह पर रवाना कर दिया जाता है। एसपी ने पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल से कराई।
विज्ञापन
सीओ सिटी की जांच में शिकायत प्राथमिक तौर पर सही मिली। इस पर एसपी अनुराग वत्स ने सेमरा चौकी के प्रभारी अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, सिपाही मुकेश कुमार और रंजीत बहादुर को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को जांच अधिकारी बनाया गया है।