{"_id":"603e3374bab6c077ad0b9295","slug":"up-hardfire-firing-in-property-dispute-in-hardoi-woman-shot-dead-son-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में संपत्ति विवाद में भाभी की गोली मारकर हत्या, भतीजा भी गंभीर रूप से घायल, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में संपत्ति विवाद में भाभी की गोली मारकर हत्या, भतीजा भी गंभीर रूप से घायल, एक हिरासत में
Tue, 02 Mar 2021 06:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
हरदोई संपत्ति विवाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर उसके देवरों ने तमंचे और बांके से हमला कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उसके गंभीर घायल पुत्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दो देवरों और एक देवर की पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
एक देवर को हिरासत में भी लिया है। लकड़ी मंडी निवासी स्नेहलता गुप्ता (45) रेलवेगंज के आंगनबाड़ी मध्य केंद्र में कार्यकर्ता थीं। उसके पति का निधन 12 वर्ष पहले हो गया था। बीते वर्ष दीपावली के आसपास ससुर रामाधीन का निधन हो गया था।
वसीयत में उन्होंने सारी संपत्ति स्नेहलता के नाम कर दी थी। देवर सौरभ और गौरव से आए दिन के विवाद के बाद स्नेहलता आवास विकास कालोनी में किराये पर रहने लगीं। मंगलवार शाम स्नेहलता अपने पुत्र और पुत्री के साथ पैतृक मकान में संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए गईं थीं।
विज्ञापन
तभी गौरव ने तमंचे व सौरभ ने बांके से स्नेहलता और उसके पुत्र तुषार गुप्ता (22) पर हमला बोल दिया। जिला अस्पताल में स्नेहलता को मृत घोषित कर दिया गया। तुषार को लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि मृतका के पिता दिनेश चंद्र गुप्ता निवासी शाहाबाद की तहरीर पर सौरभ, गौरव और गौरव की पत्नी ज्योत्सना के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरव को हिरासत में भी ले लिया गया है।