फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Farmer shot in Hardoi, police did not reach even after one and a half hours, villagers jammed

यूपी: हरदोई में किसान को मारी गोली, डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 05 Nov 2021 11:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Nov 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
UP: Farmer shot in Hardoi, police did not reach even after one and a half hours, villagers jammed
ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : amar ujala
हरदोई में अभद्र टिप्पणी करने की रंजिश में शुक्रवार सुबह पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में मजदूर लेने गए किसान को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से घायल किसान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने पाली-रूपापुर मार्ग पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर निवासी शिरीश (45) खेती करते हैं। शुक्रवार सुबह वह मजदूर लेने के लिए ग्राम निजामपुर गए थे। इसी दौरान निजामपुर निवासी अली वारिस से कुछ दिन पहले हुई घटना को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अली वारिस के कुछ अन्य साथी भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर अली वारिस ने शिरीष को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शिरीष वहीं गिर गया। घटना से खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने पाली- रूपापुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोगों ने बताया कि शिरीष की पत्नी और भतीजी पर कुछ दिन पहले अली वारिस ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी।  इस पर शिरीष ने पाली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन  3 नवंबर को पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया था। इसी को लेकर अली वारिस रंजिश मान रहा था। मौके पर पुलिस बल तैनात है, जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed