{"_id":"580f9f894f1c1bcc75bc34ae","slug":"up-champion-in-women-s-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट लीग में यूपी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला क्रिकेट लीग में यूपी चैंपियन
अमर उजाला/हरदोई
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विजेता उत्तर प्रदेश की टीम के साथ आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को यूपी की टीम ने हरियाणा की टीम को पांच रन से हराकर राष्ट्रीय महिला क्रिकेट लीग 2016 ट्राफी पर कब्जा किया। टास जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात ओवर खोकर 74 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के समक्ष रखा। जवाब में फील्ड पर उतरी हरियाणा की टीम 16 ओवर में 69 रन ही बना सकी और आल आउट हो गई। इसके बाद फाइनल मैच उत्तर प्रदेश की टीम पांच रन से जीत गई।
इससे पूर्व दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा व देहरादून के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा ने 109 रनों का लक्ष्य देहरादून की टीम के समक्ष रखा जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम 40 रन पर आल आउट हो गई। जिसके बाद हरियाणा को 69 रनों से विजेता घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच खेला गया।
जिसमें पहले बल्लेबाजी करने के बाद उत्तर प्रदेश ने 122 रनों का लक्ष्य उत्तराखंड की टीम के सामने रखा। जिसके बाद उत्तराखंड की टीम सिर्फ 60 रन बनाकर ही आल आउट हो गई। वूमैन आफ द मैच उत्तर प्रदेश की टीम की रजनी एवं वूमैन आफ द सीरिज हरियाणा की राधा को चुना गया।
विज्ञापन
विजेताओं को आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने एक एक टी शर्ट व एक एक चांदी की जंजीर देकर पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने भी पुरस्कृत कर विजेता व उपविजेता टीमों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, जनरल सेकेट्री गोपाल मिश्रा, अभिषेक सिंह, अतुल शुक्ला, जीतेश दीक्षित, जर्नादन सिंह, आसिफ खां, गोविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।