फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP Board exams over, preparation for evaluation

Hardoi News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, मूल्यांकन की तैयारी

Sat, 09 Mar 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 09 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams over, preparation for evaluation
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शनिवार को द्वितीय पाली में इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्ति के बाद मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 22 फरवरी से 138 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा के प्रथम दो दिन दो परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरा परीक्षार्थी परीक्षा देते मिला था। जिस पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। एक केंद्र पर हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां बदल गई थीं, मगर विभाग ने कोई भी कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व्यावसायिक विषय में 446 के सापेक्ष 408 और इंटर व्यावसायिक विषय में 636 में 621 और द्वितीय पाली में इंटर संस्कृत विषय में 769 में 729, इंटर कृषि रसायन विज्ञान में 520 में 511 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के उपरांत 16 मार्च से जीआईसी, आरआर इंटर कॉलेज और वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के पूर्व तीनों केंद्रों के प्रधानाचार्य को बोर्ड से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। सोमवार तक बोर्ड की ओर से परीक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा शांतिपूवर्क निपट गई। मूल्यांकन कार्य के संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed