फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unleash the performance of housing demand Kalktret

आवास दिलाने की मांग को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 20 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unleash the performance of housing demand Kalktret
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में आवास का लाभ दिलाने की
विज्ञापन
मांग को लेकर कोथावां के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आवास दिलाने की मांग की। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीण विमलेश कुमार, चंदू कुमार आदि ने बताया कि ग्राम अरसलिया भूड़ ग्राम पंचायत कल्यानमल तहसील संडीला ब्लाक कोथावां के अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं और आवास विहीन हैं।

उनकी ग्राम पंचायत डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित हैं, पर इसके बावजूद उन लोगों को आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है। गांव में जांच करने बीडीओ कोथावां आए, तो उनके द्वारा भी गरीबों को लाभ नहीं दिया जा सका।

जिसके चलते ग्रामीणों को छत मयस्सर नहीं हो पा रही और छप्पर तान कर रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने इस दौरान एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर वहां जांच कराकर पात्रों को आवास दिलाने की मांग की है। इस मौके पर बनवारी लाल, सुरेंद्र, राजेंद्र, सरविंद्र कुमार, छोटे, बृजेंद्र, विवेक कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed