{"_id":"613a06928ebc3e213820e6a3","slug":"under-suspicious-condition-woan-dead-hardoi-news-knp6510594112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोलवा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने सास, ससुर और देवर को नवविवाहिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी आनंद विजय गुप्ता का विवाह बीती सात मई को शाहजहांपुर जनपद के थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत मोहल्ला सरॉय काइयां निवासी राम किशोर गुप्ता की पुत्री वर्षा गुप्ता (21) के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद वर्षा मायके चली गई थी। पिता राम किशोर के मुताबिक बीती छह सितंबर को वर्षा वापस अपनी ससुराल टोलवा आ गई थी। गुुरुवार को संदिग्ध हालात में वर्षा का शव घर के अंदर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिलने की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि बुधावर देर रात वर्षा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों के इंतजार में शव फांसी से नहीं उतारा गया था। पूरे मामले की जानकारी पर बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में नवविवाहिता की मौत के लिए ससुर शिवराम, उसकी पत्नीऔर देवर हरिओम को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।