फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled truck breaks electric pole, villagers create ruckus

Hardoi News: बेकाबू ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck breaks electric pole, villagers create ruckus
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू होकर बिजली के खंभों को टक्कर मार कर तोड़ दिया। ट्रक की टक्कर से तीन खंभों के टूटने से करीब 25 घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को सड़क पर रोककर जाम लगाकर हंगामा किया। काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक ट्रक काफी तेज गति से गांव से गुजर रहा था। चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक सीधे बिजली के खंभों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के बाद एक तीन विद्युत पोल टूट गए। पोल गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। विद्युत खंभे और तारों के टूटने की वजह से करीब 25 घरों में अंधेरा छा गया। गनीमत रही कि उस वक्त खंभों के आसपास कोई नहीं था अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना थी। खंभों को तोड़ने के बाद अनियंत्रित ट्रक का चालक वाहन लेकर भागने की फिराक में था लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेर लिया और सड़क पर ही जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के लिए प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज व विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों ने नए खंभे लगाकर जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही स्थानीय निवासी शांत हुए और जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed