{"_id":"685ed069c40b735f6d042702","slug":"uncontrolled-pickup-overturned-in-a-10-feet-deep-ditch-four-people-including-mother-and-daughter-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133494-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित पिकअप 10 फीट गहरी खाई में पलटी, मां-बेटी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित पिकअप 10 फीट गहरी खाई में पलटी, मां-बेटी समेत चार घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीमा और सीता से जानकारी लेते थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार।
पाली। शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना में पिकअप पर सवार चालक की सास, पत्नी और दो बच्चियां घायल हो गईं। पुलिस का दावा है कि चालक के नशे में होने के कारण घटना हुई है।
सलोनी गांव निवासी महेंद्र पाल पिकअप चालक है। वह बेहटा गाोकुल थाना क्षेत्र के मिचौच निवासी सास सीता की पिकअप चलाता है। शुक्रवार को महेंद्र पाल पिकअप पर भैंस लादकर शिरोमननगर छोड़ने गया था। पास में ही उसकी ससुराल है।
पत्नी सीमा (29) और दो बेटियां अंजली (10) और झलक (8) इन दिनों मिचौच में ही थीं। महेंद्र बच्चों और पत्नी से मिलने ससुराल पहुंच गया। सीमा और उसके परिजनों को पाली थाना क्षेत्र के नांदखेड़ा गांव में फूफा के घर एक कार्यक्रम में जाना था।
विज्ञापन
महेंद्र की सास सीता (53), पत्नी सीमा और दोनों पुत्रियां पिकअप पर बैठ गईं। शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे सीता, सीमा और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को पाली पीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार का कहना है कि चालक के नशे में होने के कारण हादसा हुआ है।