{"_id":"6675b5dc9aaf222c620a5a43","slug":"uncontrolled-bike-fell-into-ditch-young-man-died-wife-and-child-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116057-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत, पत्नी और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत, पत्नी और बच्चे घायल
विज्ञापन
शाहाबाद। पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहे शख्स की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गौटिया निवासी प्रदीप कुमार (35) ई-रिक्शा चलाता था। उसकी ससुराल मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव में है। शुक्रवार की शाम पत्नी बीना (32) पुत्री सत्यानी (8) और पुत्र देवांश (4) के साथ बाइक अयारी जा रहा था। शाहाबाद काेतवाली क्षेत्र में लोनी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलवाया और खाई से सभी को निकालकर सीएचसी शाहाबाद भेजा। शाहाबाद सीएचसी में चिकित्सक ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। पत्नी, बेटा और बेटी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।