फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled bike collided with divider and hit iron angle, young man died

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर लोहे के एंगल से टकराई, युवक की मौत

Thu, 12 Jun 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider and hit iron angle, young man died
कछौना। पत्नी को लेने ससुराल जा रहा बाइक सवार लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गई। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा निवासी अनुज कुमार श्रीवास्तव (29) लाइब्रेरी और काेचिंग चलाते थे। उनकी ससुराल लखनऊ के त्रिवेणीनगर में है। एक सप्ताह पहले पत्नी रीमा अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ मायके गई थी। बृहस्पतिवार को अनुज रीमा और बेटे को लाने के लिए बाइक से लखनऊ जा रहे थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटियामऊ मोड़ के पास वह अनियंत्रित हो गए। अनियंत्रित होकर उनकी बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पास मिले आधार कार्ड के जरिये शहर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। शव सीएचसी में रखवा दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। मृतक का भाई दीपक बदहवास हो गया और साथ में आए लोग उसे संभालते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक अनियंत्रित होने के कारण घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed