{"_id":"65e8a595cbbae7515600dfc5","slug":"uncontrollable-car-collides-with-tree-woman-along-with-two-daughters-die-hardoi-news-c-213-1-hra1002-111582-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बेटियों सहित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बेटियों सहित महिला की मौत
Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि कार की रफ्तार इतनी तेज की कार दो हिस्सों में बंट गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जयराजपुर निवासी टोनी अली (32) पुत्र नादिर अली अपनी पत्नी रोजी (24), पुत्री अलीना (7), गुरनाज (2), सलिना (5), हीना (3) और रिश्तेदार तौकलपुर निवासी यासीन अली (46) के साथ कार से हरदोई से वापस घर जा रहे थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र में टड़ियावां- हरिहरपुर मार्ग पर भंडरिया पुलिया के पास वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
घटना में रोजी और उनकी पुत्री गुरनाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अलीना की मौत हो गई। घटना में सलिना की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना में घायल यासीन अली, हीना का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
टोनी को भी चोटें आई हैं, उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के विषय में टोनी ने बताया कि वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। थाना प्रभारी टड़ियावां अशोक कुमार ने बताया कि कार टोनी की थी। जिसे यासीन चला रहा था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।