फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle-nephew killed in Bolero collision

Hardoi: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में चाचा- भतीजे समेत पांच लोगों की मौत

Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew killed in Bolero collision
पलटी पड़ी कार - फोटो : HARDOI
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली के रायपुर पुरौरी निवासी कुलदीप (18) गुरुवार की देर रात अपने बड़े भाई जागेन्द्र के साले की शादी में शामिल होने के लिए अपने चचेरे भतीजे लवकुश (17) के साथ बाइक से संडीला जा रहे थे। उनकी बाइक संडीला के जलालपुर के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो से टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक बोलेरो में फंस गई और करीब 20 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इसके बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी। हादसे में चाचा कुलदीप और भतीजे लव कुश की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो के परखचे उड़ गए। बोलेरो सवार कहां गए, इसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक कुलदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि लवकुश भी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed