फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle killed, nephew injured in collision with dumper

Hardoi News: डंपर की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 31 Oct 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed, nephew injured in collision with dumper
फोटो-21-जितेंद्र कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाए अंतिम संस्कार से लौट रहे थे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। बहनोई के ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर जा रहे चाचा भतीजे को डंपर ने टक्कर मार दी। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम हुई घटना में चाचा की मौत हो गई। भतीजा मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरौनिया निवासी जितेंद्र कुमार (35) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। भाई विपिन के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में बहनोई अरुण रहते हैं। अरुण के ताऊ लखपत का निधन बृहस्पतिवार को हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जितेंद्र बाइक से पारिवाकिर भतीजे गांव निवासी विजय कुमार (24) के साथ गए थे। देर शाम जितेंद्र और विजय बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में यासीनपुर के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जितेंद्र की मौत हो गई। विजय मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी खुशबू, दो पुत्र और एक पुत्री है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर डंपर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed