{"_id":"6456a28e00080b6abb02b474","slug":"uncle-died-due-to-collision-with-scorpio-nephew-injured-hardoi-news-c-12-1-219538-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से फूफा की मौत,भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से फूफा की मौत,भतीजा घायल
Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
भरावन। अतरौली माल रोड पर माल थाना क्षेत्र में नरियाखेड़ा पशु बाजार के सामने शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार फूफा की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया।
थाना अतरौली के कसियापुर निवासी विजय (36) शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के बिलरिया निवासी भतीजा प्रमोद (17) के साथ बाइक से लखनऊ मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी बीच रास्ते में माल थाना क्षेत्र में नरियाखेड़ा बाजार के पास स्कार्पियों ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें विजय की मौत हो गई, वहीं भतीजा घायल हो गया। प्रमोद का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। विजय के एक पुत्र आयुष 09, दो पुत्री अंशिका 14, मोनिका 12 और पत्नी सुनीता उर्फ गुल्लन का रो-रो कर हाल खराब है। माल थाना प्रभारी कोतवाल समीम खां ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। स्कार्पियों गाड़ी को पकड़ लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।