फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle and nephew, who went fishing in the lake originating from Ganga, drowned to death

Hardoi News: गंगा से निकली झील में मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजे की डूबकर मौत

Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew, who went fishing in the lake originating from Ganga, drowned to death
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में पुलिया के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल के पास पारिवारिक चाचा-भतीजा झील में डूब गए। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद चाचा का शव और 12 घंटे की मशक्कत के बाद भतीजे का शव बरामद किया गया। दोनों शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहपुर हरैैया निवासी राम निवास (40) खेती करते थे। इन दिनों गंगा में पानी बढ़ा हुआ है। गंगा से एक झील माधौगंज के गौरा होते हुए शाहपुर हर्रैया तक जाती है। गंगा में पानी बढ़ने पर इस झील में पानी आ जाता है। इस झील में अलग-अलग जगहों पर लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रखे हैं। मंगलवार दोपहर राम निवास पारिवारिक भतीजे आदेश (14) के साथ गांव में पुलिया के पास लगाए गए जाल को देखने गए थे। इसी दौरान दोनों झील में डूब गए।
विज्ञापन

घटना का पता तब चला जब कुछ लोग उन्हें खाना देने के लिए गए। काफी मशक्कत के बाद रात आठ बजे राम निवास का शव निकाल लिया गया, जबकि बुधवार की सुबह आदेश का शव भी बरामद हो गया। राम निवास के परिवार में पत्नी मीना और तीन बच्चे हैं। आदेश जफरपुर मढि़या गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed