{"_id":"666c7cf2361cf6687605b51b","slug":"uncle-and-nephew-arrested-for-murder-of-laborer-search-for-two-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115743-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूर की हत्या के आरोपी में चाचा भतीजा गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूर की हत्या के आरोपी में चाचा भतीजा गिरफ्तार, दो की तलाश
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के आलमखेड़ा गांव में बीती तीन जून को हुई मारपीट में घायल मजदूर की बाद में मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
आलमखेड़ा निवासी शिव कुमार (42) खेती करते थे। बीती तीन जून को वह अपने मकान की स्लैब डलवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिंकू, प्रदीप, दीपू और गया प्रसाद ने निर्माण कार्य में आपत्ति जताते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार की लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में बीती 10 जून को मौत हो गई थी। शव लेकर आए परिजनों ने जाम लगा दिया था।
शिव कुमार की तहरीर पर पहले से ही मारपीट का मामला आरोपियों पर दर्ज था। बाद में शिव कुमार के भाई राज कुमार की तहरीर पर हत्या की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इसी मामले में नामजद गया प्रसाद और उनके भतीजे दीपू को शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे नेवादा तिराहे से गिफ्तार किया गया है। रिंकू और प्रदीप की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।