फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ultrasound center sealed if doctor is not available

चिकित्सक और अभिलेख न मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center sealed if doctor is not available
फोटो-39-सेंटर से जांच कर निकलते एसडीएम संडीला डीपी सिंह और अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। सीएचसी के पास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बुधवार शाम एसडीएम संडीला ने छापा मारा। वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। आवश्यक अभिलेख भी न मिलने पर एसडीएम ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में सेंटर सील करा दिया।
विज्ञापन

भरावन सीएचसी से बमुश्किल पचास मीटर की दूरी पर कई वर्ष से इंदिरा डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित है। अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर बुधवार को डीएम अविनाश कुमार को शिकायत मिली थी। इस पर डीएम ने एसडीएम संडीला डीपी सिंह को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। शाम को एसडीएम संडीला ने भरावन सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार के साथ सेंटर पर छापा डाला।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। अल्ट्रासाउंड के विशेषज्ञ भी मौके पर नहीं मिले। कई आवश्यक अभिलेख नहीं मिले। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। सेंटर के संचालक शैलेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कुछ अभिलेख कम थे। नोटिस दिए बिना ही सेंटर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed