{"_id":"618024e1fe17ec4e8a1560be","slug":"ultrasound-center-sealed-hardoi-news-knp661768340","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। एसडीएम स्वाती शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हरपालपुर कस्बे में सोमवार शाम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापे मारी की। मानक पूरे न मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीएम की कार्रवाई की भनक लगते ही कई पैथोलॉजी के संचालक शटर गिराकर निकल गए।
एसडीएम स्वाती शुक्ला ने सोमवार को कस्बे के शुभी अल्ट्रासाउंड सेंटर और सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापे मारी की। शुभी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर में अनियमितताएं मिलीं। चिकित्सा उपकरण भी खराब मिले। चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला। इसके चलते एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 18 अक्तूबर को तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पांडेय ने भी निरीक्षण किया था। तब भी बड़े पैमाने पर खामियां मिली थीं। तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। सोमवार को हुई कार्यवाई के दौरान हरपालपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।