फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two workers injured when a water tank shed collapsed in Nagla Lothoo.

Hardoi News: नगला लोथू में पानी की टंकी का छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल

Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two workers injured when a water tank shed collapsed in Nagla Lothoo.
फोटो-25-नगला लोथू में बनी पानी की टंकी। स्रोत ग्रामीण
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगला लोथू गांव में जल जीवन मिशन के तहत 333.54 लाख रुपये से बनी पानी की टंकी का छज्जा मंगलवार को गिर गया। इस कारण यहां पुताई कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। मौके पर मौजूद ठेकेदार के लोग दोनों मजदूरों को लेकर शाहजहांपुर और फिर बरेली चले गए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत नगला लोथू में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है। 350 किलोलीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण एक वर्ष पहले शुरू किया गया था। मंगलवार दोपहर मजदूर टंकी पर चढ़कर पोताई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान छज्जा गिर जाने से मझिला थाना क्षेत्र के बसभेरिया निवासी आमोद (32) और बरेली जनपद के सितारगंज थाना क्षेत्र के मुसराखपुर निवासी श्रीओम (23) घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद इनके सहयोगी मजदूरों और ठेकेदार के कर्मचारियों ने दोनों को आनन फानन ही उठा लिया। मौके पर मौजूद प्राइवेट वाहनों से दोनों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलने पर मौके पर खलबली मच गई। अधिशासी अभियंता का प्रभार देख रहे जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता नवनीत सिंह ने बताया कि उक्त कार्य एनसीसी कंपनी करा रही है। घटना की जानकारी न होने का दावा भी उन्होंने किया। कहा कि पूरा मामला पता करके ही कोई जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तय समय में भी पूरा नहीं हो पाया काम
जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों के निर्माण में लगी निजी संस्था जमकर मनमानी कर रही है। संस्था के ज्यादातर काम तय समय में पूरे नहीं हो पाए। नगला लोथू में पानी की टंकी, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने आदि का काम 31 दिसंबर 2024 तक पूरा होना था। बावजूद इसके अभी काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed