फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two women of the gang arrested, innocent child sold for Rs 5 lakh found

Hardoi News: गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार, पांच लाख रुपये में बेचा गया मासूम मिला

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two women of the gang arrested, innocent child sold for Rs 5 lakh found
फोटो-26-हरदोई के एसपी कार्यालय में मां बिट्टी के साथ खिलखिलाता आर्यन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-27-गिरफ्तार की गईं पठान मुमताज उर्फ हसीना और बिक्कॉल बिजली। संवाद
- सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बांसखेरा गांव से चोरी किया गया था आर्यन को
- हरदोई पुलिस ने पूर्व में पकड़े तीन लोगों से पूछताछ के बाद खोजा आर्यन को
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र से दस फरवरी को लापता हुए तीन साल के आर्यन को हरदोई पुलिस ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले से सकुशल खोज लिया।
सीतापुर और लखनऊ के रहने वाले दो युवकों ने उसे एक शादी समारोह से चोरी कर दिल्ली निवासी महिला के माध्यम से पांच लाख रुपये में बेचा था। मानव तस्करी गिरोह की दो महिला सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। आर्यन को पांच लाख रुपये में बेचा गया था।
विज्ञापन

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र गौरिया कला गांव से बीस फरवरी को तीन साल का रितिक गायब हो गया था। उसका पता लगाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी। आधुनिक तकनीकों, निजी संबंधों का इस्तेमाल कर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तेलंगाना के मुलगू से रितिक को सकुशल खोज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मार्च को पुलिस ने रितिक को उसके परिजनों को सौंप दिया था। बच्चा चोरी करने वाले सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के अलायपुर निवासी अभय वर्मा, लखनऊ जनपद के महगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी उमाशंकर और नई दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के डी ब्लॉक निवासी सोनिया उर्फ सुनीता को गिरफ्तार किया था।इसी दौरान पुलिस टीम को सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बांसखेरा गांव से दस फरवरी को लापता हुए आर्यन के बारे में भी गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने जानकारी दी थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इसी आधार पर हरदोई पुलिस की एक टीम तेलंगाना में रुक गई थी।
पुलिस टीम ने उमाशंकर, अभय और साोनिया से मिली जानकारी के आधार पर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जनपद के अजीत सिंह नगर थाना क्षेत्र के न्यू राज राजेश्वरी पेटा निवासी पठान मुमताज उर्फ हसीना व ईष्ट गोदावरी जनपद के गडाला क्षेत्र के 158 वाटर टैंक वैदेही निवासी विक्कॉल बिजली को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी निशानदेही पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पश्चिमी गोदावरी जनपद से आर्यन को सकुशल खोज लिया। हवाई जहाज से पुलिस टीम उसे लेकर शुक्रवार सुबह लखनऊ और फिर हरदोई पहुंची। यहां विधिक प्रक्रिया पूरी कर आर्यन को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed