फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two women laborers died after being buried under debris after the kiln wall collapsed.

Hardoi News: भट्ठे की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो महिला मजदूरों की मौत

Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two women laborers died after being buried under debris after the kiln wall collapsed.
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवा में स्थित शिवम ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर रात इन दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लखनऊ में ही दाेनों का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में अतरौली पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के थाना पचपेड़ी के ओखर गांव निवासी हरीश्चंद्र साहू और अयोध्या पटेल परिवार समेत पांच माह पहले अतरौली के घेरवा में स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आए थे। बुधवार देर शाम हरीश्चंद्र की पत्नी हेमलता (20) और अयोध्या की पत्नी पुष्पा (35) भट्ठे पर ईंट निकालने का काम कर रही थीं। इसी दौरान लगभग 24 इंच चौड़ी दीवार भर भराकर इन दोनों पर ढह गई। मलबे में दोनों महिला मजदूर दब गईं। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

धीरे-धीरे हाथों से मलबा हटाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद हेमलता और पुष्पा को निकाला जा सका। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन लाया गया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में देर रात दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। लखनऊ में ही दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को हुआ। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट-भट्ठे पर 40 इंंच मोटी दीवार पर कोयला तोड़ने की मशीन रखी थी। इस मशीन चलाने के लिए एक इंजन भी रखा था। यूं तो 40 इंच की मोटी दीवार इतनी आसानी से नहीं ढह सकती, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि लंबे समय से मशीन चलने के कारण दीवार में दरार आ गई थी और बुधवार शाम जैसे ही मशीन चलाई गई वैसे ही दीवार दरक गई और मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई।


अतरौली थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे हैं। इन ईंट भट्ठों पर बिहार और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मजदूर ठेेके पर काम करने आते हैं। ऐसे ही मजदूरों में हरीशचंद्र और अयोध्या शामिल हैं। पत्नी भी मजदूरी करती थी तो रकम थोड़ी ज्यादा मिल जाती थी। कौन जानता था कि पत्नी को मजदूरी के लिए ले जा रहे युवाओं का सामना पत्नी की मौत से हो जाएगा। हेमलता के परिवार में पति हरिश्चंद्र और दो बेटियां हैं। पुष्पा के परिवार में पति अयोध्या और दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed