{"_id":"65b8133fd23033bb0505f3b4","slug":"two-women-arrested-for-stomping-sent-to-jail-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109874-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टप्पेबाजी के आरोप में दो महिला गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टप्पेबाजी के आरोप में दो महिला गिरफ्तार, जेल भेजा
Tue, 30 Jan 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के भगवान बुद्ध इंटर काॅलेज के पास 15 दिसंबर को ई-रिक्शा सवार महिलाओं से हुई टप्पेबाजी के खुलासे का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कस्बे के बस अड्डा चौकी इंचार्ज वीर प्रताप सिंह ने बताया कि वह रविवार को फोस्र के साथ नई तहसील के पास भ्रमण पर थे। बताया कि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने पता व अपना नाम बघौली थाना क्षेत्र के धतनखेड़ा निवासी पतरी उर्फ़ मंजीता, दुर्जनपुरवा निवासी पासमा बताया है। दोनों महिलाओं के पास से दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ व 525 रुपये मिले हैं।
बताया कि थाना बघौली के सेमराखुर्द निवासी पूनम 15 दिसंबर को बस से संडीला आई थीं। बस अड्डा से मल्हेरा के बहादुरपुर गांव के लिए ई-रिक्शा से जा रही थी, उसी पर तीन अज्ञात महिलाएं भी बैठ गईं थीं। भगवान बुद्ध इंटर कालेज के पास पहुंचने पर महिलाएं उतर गईं। जिसके बाद उसने व उसकी भतीजी ने देखा की पर्स से सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की थी।