फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two trains including Prayagraj Express cancelled, many arrived late

Hardoi News: प्रयागराज एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आई

Fri, 19 Jan 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two trains including Prayagraj Express cancelled, many arrived late
हरदोई। कोहरे के कारण ट्रेन और बस सेवा पर असर पड़ा है। कोहरे के कारण जहां ट्रेनें निरस्त हो रही हैंं। वहीं सभी मार्गों पर नियमित बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे यात्रियों का गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर प्रतिदिन तीन दर्जन ट्रेनों का आवागमन होता है। कोहरे के स्थानीय स्टेशन पर आने वाली छह जोड़ी ट्रेनें मार्च तक निरस्त चल रही हैं। जो संचालित है, उनमें भी प्रतिदिन कोहरे के कारण कोई न कोई ट्रेन निरस्त हो रही है। गुरुवार को स्थानीय स्टेशन पर आने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस और लखनऊ - शाजहांपुर स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटा 32 मिनट, लोहित एक्सप्रेस सात घंटा छह मिनट, दून एक्सप्रेस 44 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस 45 मिनट, बाघ एक्सप्रेस दो घंटा 24 मिनट देरी से पहुंची। वहीं रोडवेज बस स्टेशन से प्रतिदिन 127 बसों का संचालन होता है। मगर कोहरे के कारण गुरुवार को 95 बसों का ही संचालन हुआ। दिल्ली रूट पर 32 बसों के सापेक्ष 13 बसें ही गई। रात की सेवा पूर्ण रूप से बंद है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed