फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two trains canceled due to blockage, route of four changed

Hardoi News: ब्लॉक लगने से दो ट्रेनें निरस्त, चार का बदला गया मार्ग

Tue, 05 Dec 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two trains canceled due to blockage, route of four changed
हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर तुलसी नगर के पास इंंटरलाकिंग का काम होने के कारण दो ट्रेनें 16 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं, चार के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यात्री ट्रेन से यात्रा शुरू करने से पहले परिवर्तित मार्ग के विषय में जानकारी कर लें, ताकि उनको गंतव्य तक पहुंचने में समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मंडल के शाहगंज, बिलवई एवं तुलसी नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से 16 दिसंबर तक इंटरलाकिंग काम किया जाएगा। इस कारण 14017 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस सात से 14 दिसंबर तक और 14018 आनंद विहार टर्मिनल -रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस बुधवार से 13 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश परिवर्तित मार्ग वाराणसी से मां बेहला देवी प्रतापगढ़–लखनऊ मार्ग से चलेगी। 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा, 15934 अमृतसर –न्यू तिनसुकिया, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस भी उक्त परिवर्तितमार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन

14650 अमृतसर- जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा मार्ग, 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से संचालित होगी। 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed