फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two teenagers riding a bike died after being hit by a car, while a companion was injured.

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, साथी युवक घायल

Sun, 18 Jan 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers riding a bike died after being hit by a car, while a companion was injured.
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार शाम एक ही बाइक पर सवार दो किशोरों और एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक किशोर को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे की मौत लखनऊ ले जाते समय हो गई। तीसरे घायल को भी रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नेवादा निवासी आकिब (15) कक्षा आठ का छात्र था। वह गांव के ही गुलशन (18) और साफेज (16) के साथ नाना की दवा लेने बाइक से मल्लावां जा रहा था। बिना हेलमेट बाइक गुलशन चला रहा था। मल्लावां-संडीला मार्ग पर भजेहटा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर और युवक सड़क पर गिर गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और घायलों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने साफेज को मृत घोषित कर दिया। आकिब को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में आकिब की भी मौत हो गई। गुलशन को भी लखनऊ रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। साफेज दो भाइयों में बड़ा था जबकि आकिब तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed