{"_id":"6526d8645fc258ac540946d6","slug":"two-suspected-diphtheria-patients-found-in-pihani-and-behandar-hardoi-news-c-213-1-hra1003-4937-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिहानी व बेहंदर में मिले डिप्थीरिया के दो संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिहानी व बेहंदर में मिले डिप्थीरिया के दो संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में डिप्थीरिया की बीमारी काफी तेजी से फैल रही है। 24 घंटे के अंदर दो डिप्थीरिया के संदिग्ध मरीज पाए गए। दोनों बीमार बच्चों को डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
डॉ पंकज मिश्रा ने बताया कि पिहानी सीएचसी के अंतर्गत 10 साल के बच्चे की कई दिनों से तबीयत खराब थी। परिजनों ने जब मंगलवार को डॉक्टर से परामर्श लिया। तो बच्चे में संदिग्ध डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए थे। उसे 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में बने डिप्थीरिया के वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं बुधवार की देर शाम को बेहंदर सीएचसी के क्षेत्र में एक गांव में 10 साल का बालक दवा लेने आया था।
यहां उसे देखने पर डिप्थीरिया के लक्षण मिले है। इसके बाद उसे डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है। जांच के लिए गुरुवार को नमूना भेजा जाएगा। जिले में इससे 46 डिप्थीरिया के मरीज पाए जा चुके हैं।