फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two substations remained closed for 10 hours due to burning of cable box

Hardoi News: केबल बॉक्स जलने से 10 घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र

Thu, 26 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two substations remained closed for 10 hours due to burning of cable box
हरदोई। शहर के मन्नापुरवा के पास केबल बॉक्स जलने से दो उपकेंद्र 10 घंटे तक बंद रहे। इससे शहर के 15 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह बिजली न आने से लोग पेयजल के लिए परेशान हुए। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

शहर को बिजली आपूर्ति 220 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से की जाती है। बुधवार रात ढ़ाई बजे सांडी रोड व गुरगुज्जा उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप हो गई। इससे कन्हईपुरवा, मोमिनाबाद, प्रेम नगर कालोनी, सरायथोक पूर्वी, सरायथोक पश्चिमी, विभूति नगर, कृष्ण नगरिया, राम नगरिया, चौहान थोक, आलू थोक, लक्ष्मीपुरवा, वैटगंज, बाबा मंदिर चौराहा सहित कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। करीब 15 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

रात में गायब हुई बिजली सुबह करीब सात बजे कुछ देर के लिए आई और फिर चली गई, जो दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो सकी। बिजली न आने से गुरुवार की सुबह लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता दिनेश यादव ने बताया कि मन्नापुरवा के पास केबल बॉक्स जल गया था। इसलिए आपूर्ति बाधित हुई। उसे सही करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं जमा हो सके बिल
बिजली न आने से विद्युत वितरण खंड कार्यालय द्वितीय पर बिजली बिल जमा नहीं हो सके। उपभोक्ता दोपहर तक बिल जमा करने के लिए इंतजार करते रहे। बिल जमा न होने पर कई उपभोक्ता लौट गए।



दो माह से नहीं शुरू हो सका कार्य
रिवैम्प योजना के तहत 220 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए सांडी व गुरगुज्जा उपकेंद्र जाने वाली लाइन के तार दो माह पूर्व बदल जाने थे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया और काम को मंजूरी भी मिल गई। मगर कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे जर्जर लाइन के कारण ओवरलोड होने पर समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed