फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two road will be closed due to amrit plan

अमृत योजना के कार्य के चलते दो दिन बंद रहेंगे दो मार्ग: एके त्रिपाठी

Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
two road will be closed due to amrit plan
हरदोई। अधिशासी अभियंता जलनिगम एके त्रिपाठी ने बताया कि अमृत योजना के तहत कार्य के कारण दो दिन बावन चुंगी और लखनऊ-बिलग्राम चुंगी मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरदोई नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना का कार्य करा रहा है। इसके तहत जोन सात और आठ में पाइप लाइन बिछाने के साथ रोड क्रासिंग के कार्य कराए जाने हैं। 22 अगस्त शनिवार को बावन चुंगी क्षेत्र में लाइन रोड क्रासिंग का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान बावन चुंगी पर यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

इसी तरह 23 अगस्त को जोन-सात के तहत एआरटीओ चौराहे के पास काम कराया जाएगा। जिसके कारण लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, नुमाइश चौराहा, बावन चुंगी, सांडी चुंगी होकर बिलग्राम चुंगी जा सकेंगे। बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed