{"_id":"26ad63d0e3b129c6d262d75721aa1248","slug":"two-road-accidents-killed-six-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में
विज्ञापन
टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य सड़क हादसों
में एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों मेें एक की
हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम
को भेज दिया।
बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम बलहेरा निवासी मनोज गुप्ता (38) पुत्र नत्थू लाल वर्तमान समय में शहर कोतवाली के आलू थोक में परिवार के साथ रह रहे थे। वह गन्ने के जूस का ठेला लगाते थे। रविवार को अपने भाई सर्वेश गुप्ता (30) के साथ बाइक से पिहानी गन्ना खरीदने गए थे। वह वहां से बाइक से वापस आ रहे थे।
शहर क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्वेश बालबाल बचे। घटना से आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, शहर क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर शनिवार देर रात बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार गौरव सोलंकी (26) पुत्र गिरीश सोलंकी निवासी सोखे गेट कासगंज और उसका साथी अविनाश (27) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया और अविनाश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गौरव कासगंज की एक फैक्ट्री में लैब केमिस्ट के पद पर तैनात थे। वह सुरसा क्षेत्र के फतियापुर में कंपनी की ब्रांच में आडिट करने आए थे।
उसका साथी अविनाश फतियापुर ब्रांच में सुपरवाइजर पद पर तैनात है। उधर, शहर क्षेत्र में नघेटा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार रेनू (22) पत्नी आशीष निवासी विकासनगर और उनका देवर दिनेश (30) पुत्र श्रीफल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर रेनू की हालत गंभीर बनी हुई थी।
उधर, सुरसा क्षेत्र के दहिगवां निवासी पंकज (25) पुत्र नवल किशोर अपने पत्नी आरती (22) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं माधौगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी भगवान सरन (40) पुत्र जिंदाल सड़क हादसे में घायल हो गए।