{"_id":"65317c701f5711efd6091064","slug":"two-real-brothers-arrested-in-case-of-death-of-youth-due-to-beating-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5358-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिटाई से युवक की मौत के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिटाई से युवक की मौत के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। बेनीगंज कस्बे के मोहल्ला नयापुरवा निवासी युवक की पिटाई में घायल में होने के बाद मौत होने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
बेनीगंज कस्बे के मोहल्ला नयापुरवा निवासी प्रेमलाल (40) मजदूरी करता था। उसके साले पिंटू के मुताबिक मोहल्ले के ही तीन लोग कच्ची शराब बनाते हैं। इसकी शिकायत प्रेमलाल ने कुछ लोगों से की थी। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने चार अक्तूबर को प्रेमलाल की पिटाई कर दी थी। उपचार के दौरान मंगलवार रात प्रेमलाल की लखनऊ में मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना को लेकर दो सगे भाइयों रंजीत और संजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों को कोथावां में शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मारपीट का मामला पहले ही दर्ज था। गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी गईहैं।