{"_id":"64ecd840334bd3d99b06e7d6","slug":"two-people-including-elderly-died-in-two-road-accidents-five-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2774-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेेत दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेेत दो लोगों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
कन्नौज जनपद व कोतवाली शहर के गांव अब्दुलपुर सकरी निवासी शिवसागर कटियार (60) गांव के ही रहने वाले साथी अनिल कुशवाहा (35) के साथ सुनसीरनाथ मंदिर में दर्शन कर ई-रिक्शा से वापस जा रहे थे। माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव मानीमऊ निवासी अरविंद कुमार (45) ई-रिक्शा चला रहा था।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे मल्लावां मेहंदीघाट रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने शिवसागर कटियार को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। शिवसागर खेती-बाड़ी करते थे। उसके दो बेटे है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के गांव नयापुरवा निवासी सुंदर (22) गांव के ही रहने वाले फूलचंद्र (18), विज्ञान (17) पुत्र बेंचेलाल, नीरज (20) के साथ एक बाइक पर सवार होकर सुनसीरनाथ मंदिर दर्शन करने आए थे। दर्शन कर चारों वापस गांव जा रहे थे। बाइक को नीरज चला रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे कटरा-बिल्हौर हाई-वे पर सुल्तानपुर पुलिया के निकट अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक चालक ट्रक समेत मौका पाकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था, व चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वह महाराष्ट्र में रहकर काम करता था।
चार दिन पहले ही वह महाराष्ट्र से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आया था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।