{"_id":"67913074456c48ebe7038958","slug":"two-people-including-an-auto-driver-died-in-a-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125781-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत
Wed, 22 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो।
- फोटो : दुर्घटनाग्रस्त ऑटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-01- जियाउद्दीन। स्रोतः परिजन
फोटो-02- सईद। स्रोतः परिजन
फोटो-03- संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मृतकों के परिजन। संवाद
फोटो-04-दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। संवाद
- खेत से लौटते समय संडीला-अतरौली मार्ग पर हादसा, दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। संडीला अतरौली मार्ग पर मंगलवार देर रात किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। यहां चालक समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया।
संडीला नगर के मोहल्ला मंडई निवासी जियाउद्दीन (36) ऑटो चलाते थे। उनका खेत अतरौली मार्ग पर मुसैला गांव के पास है। खेत में गेहूं की फसल है। मंगलवार देर रात जियाउद्दीन ने अपने दोस्तों मंडई निवासी सईद (48), नईम (49) और राज कुमार (47) के साथ खेत देखने गया था।
वहां से वापस आते समय संडीला-अतरौली मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के सामने किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को सीएचसी संडीला पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां सईद और जियाउद्ददीन को मृत घोषित कर दिया गया। नईम और राज कुमार को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप और उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इनसेट
घर पर हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर
जियाउद्दीन की पत्नी मायरा ने रात में लगभग आठ बजे फोन किया था। तब जियाउद़्दीन ने बताया था कि खेत देखकर वापस आएगा। इस पर पत्नी ने खाना तैयार कर लिया और साथ में ही खाना खाने के लिए उसका इंतजार कर ने लगीं। जियाउद्ददीन तो नहीं पहुंचा, लेकिन देर रात हादसे में उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। इसी तरह सईद के परिवार में पत्नी सबीना और सात बच्चे हैं।