{"_id":"698638c3b1067fd23e09eeb4","slug":"two-people-died-in-the-debris-of-a-mud-wall-collapse-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144511-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दो की मौत
Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में शुक्रवार दोपहर कच्ची दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। दोनों गांव में ग्राम पंचायत निधि से हो रहे इंटरलाॅकिंग सड़क और नाली का कार्य कर रहे थे। हादसे से अफरा तफरी मच गई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के नौतेरा गांव निवासी राजेंद्र (40) राजमिस्त्री थे। वह इन दिनों हिया गांव में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कार्य कर रहे थे। उनके साथ हिया गांव का ही इसरार उर्फ गुड्डू (40) मजदूरी कर रहा था। निर्माण कार्य करते समय गांव में ही जोद्धी की कच्ची दीवार दोनों पर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले गए। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। राजेंद्र के परिवार में पत्नी मंजू, चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इसरार के परिवार में पत्नी टीना, सात पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष घनश्यामराम ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।