{"_id":"645aa626c581721d2a076b94","slug":"two-people-died-in-the-collision-of-two-bikes-hardoi-news-c-12-1-224428-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 10 May 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहंदीघाट रोड पर महिमपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसैया मजरा साहिमपुर हर्रैया निवासी गोविंद (25) पुत्र श्रीपाल मंगलवार को सुबह 10 बजे बाइक से कन्नौज किसी काम से जा रहा था।
मल्लावां-मेहंदीघाट रोड पर महिमपुर मोड़ पर सामने से बाइक पर आ रहे अरवल थाना के लालपुर निवासी सरोज (22) पुत्र सुंदरलाल से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम पसर गया। गोविंद खेतीबाड़ी करता था। तीन भाइयों मेंं दूसरे स्थान पर था। दोनों युवक अविवाहित थे।