फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people died in road accidents

सड़क हादसों में दो लोगों की हुई मौत

Tue, 07 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 07 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भड़ायल के निकट

विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, संडीला थाना क्षेत्र में सीएचसी से बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे एक युवक को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खेतहरी मजरा आशा निवासी सुरेश राठौर का पुत्र राजेंद्र राठौर (35) कुछ समय से राजस्थान के किसी मालिक के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी कर रहा था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विधायक श्यामप्रकाश के हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित भड़ायल जूनियर विद्यालय के पीछे तालाब में काम चल रहा था।

तभी ट्रैक्टर पलट जाने से राजेंद्र की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का कोहराम मच गया। पिता सुरेश राठौर ने बताया कि राजेंद्र के दो बच्चे सोनी (15) व मनोज (10) है। सूचना पर विधायक श्यामप्रकाश के पुत्र रवी प्रकाश ने घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

उधर, एसआई विवेक वर्मा ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, संडीला थाना क्षेत्र में सीएचसी से बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे एक युवक को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस पास के लोगों ने उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जमकुरा गांव निवासी राजेश की पत्नी प्रसव के लिये सीएचसी में दो दिन से भर्ती थी। सोमवार को वह बाइक से अपनी पत्नी को देखने के लिये सीएचसी गया था।

वहां से जब वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था तभी बेगमगंज गांव के सामने लखनऊ की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसके पीछे से टक्कर मार दी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि राजेश दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था और पत्नी को देखने सोमवार को सुबह ही वह दिल्ली से आया था। जब वह सीएचसी पत्नी को देखने गया और देख कर वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed