फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people dead in a road accident

Hardoi News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 05 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
मल्लावां। मेंहदीघाट मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरुद्दीनपुर निवासी रामू (50) खेती बाड़ी करते थे। शुक्रवार को बाइक से दवा लेने लखनऊ गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। मल्लावां मेंहदीघाट रोड पर खैरुद्दीनपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर आ गए जानवरों को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में वह घर पहुंचे। परिजन जब तक उनको अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। मृतक के पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री है।

दूसरी घटना, इसी मार्ग पर कलेनापुर के पास हुई। थाना कछौना के ग्राम कलोली निवासी गुलशेर उर्फ मुन्ना (50) ग्राम मोहब्बतपुर में धर्मकांटा पर नौकरी करता था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। मल्लावां मेंहदीघाट मार्ग पर कलेनापुर के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक के पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा गया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed