फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two pairs of trains will remain canceled due to non-interlocking work

Hardoi News: नॉन इंटर लाकिंग कार्य के कारण दो जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Thu, 28 Mar 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two pairs of trains will remain canceled due to non-interlocking work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड के टोडरपुर स्टेशन के पास नॉन इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण जहां दो जोड़ी ट्रेनें चार दिन निरस्त रहेंगी, वहीं कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इससे यात्रियोंं को यात्रा के लिए कार्ययोजना में परिवर्तन करना पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि टोडरपुर स्टेशन पर तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इससे 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस दो अप्रैल से चार अप्रैल तक, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल, 1430 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 04319 लखनऊ–शाहजहांपुर दो से चार अप्रैल तक बालामऊ जंक्शन तक संचालित होगी। इसके अलावा 15070 टनकपुर-सिंगरोली एक्सप्रेस 90 मिनट विलंब से, 22454 मेरठ शहर–लखनऊ 120 मिनट विलंब से, 15076 टनकपुर–शक्तिनगर 90 मिनट विलंब से, 15090 जम्मूतवी–भागलपुर, 65 मिनट विलंब से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 15652 जम्मूतवी–गुवाहाटी 65 मिनट विलंब से, 12332 जम्मूतवी–हावड़ा 65 मिनट विलंब से, 15044 काठगोदाम-लखनऊ 60 मिनट विलंब से चलेगी। 13152 जम्मूतवी–कोलकात्ता,15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed