फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two of the eight friends who went to bathe in Garra drowned

Hardoi News: गर्रा में नहाने गए आठ दोस्तों में दो डूबे

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two of the eight friends who went to bathe in Garra drowned
पाली। कस्बे से लगभग सात किलोमीटर दूर गर्रा नदी में नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए। साथ गए दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों को दोनों युवकों की तलाश में नदी में उतारा है,लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर निवासी चांद बाबू (20), रेहान (15) निजामपुर निवासी अनस (20), बिरहाना निवासी शादाब (22), इमामचौक निवासी अदनान (20) और नूरुल (19), जुबैर (20) और मलिकाना निवासी साकिब (20) आपस में दोस्त हैं। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे दो बाइक पर सवार होकर आठों दोस्त गर्रा नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। गर्रा में नहाने के दौरान बाकी लोग तो बाहर निकल आए लेकिन अनस गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख चांदबाबू बचाने की कोशिश करने लगा और उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचने लगा। इसी दौरान चांद बाबू भी नदी में डूब गया। दो दोस्तों के नदी में डूब जाने से बाकी साथी सकते में आ गए और आनन-फानन ही परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर परिजन और प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया। देर शाम तक दोनों कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed