{"_id":"6238b90a6e98c26bc85c0efb","slug":"two-km-of-dilapidated-road-pedestrians-getting-upset-hardoi-news-knp686731884","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किमी जर्जर सड़क, परेशान हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किमी जर्जर सड़क, परेशान हो रहे राहगीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के चलते परमी गंज जलालाबाद रोड की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग पर गड्ढों और उखड़ी गिट्टी से राहगीरों को निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र की परमी गंज जलालाबाद सड़क की दूरी करीब दो किमी है। सड़क की लंबे समय से मरम्मत न कराने से बड़े- बड़े गड्ढों के अलावा बजरी उखड़ी पड़ी है, जिससे अक्सर बाइक व साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस रोड से परमी के अलावा फूलई, बंदरहिया, मेहंदीखेड़ा, खेतरहा गांवों के लोगों का आवागमन गंज बाजार और उन्नाव के गंजमुरादाबाद तक रहता है।
विज्ञापन
राजू, मुरारी, अरविंद, राकेश, राहुल ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग डीएम से की है। पीडब्ल्यूडी उपखंड दो के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया की जल्द की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।