{"_id":"63f27d108be7a063530ffbe3","slug":"two-killed-in-side-by-side-road-accidents-hardoi-news-c-12-1-87450-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: अगल-अगल सड़क हादसों में दो की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: अगल-अगल सड़क हादसों में दो की मौत, मचा कोहराम
Mon, 20 Feb 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले के अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से कस्बे में शोक व्याप्त है। छोटे भाई की शादी के दो दिन पहले बड़े भाई की हादसे में मौत के बाद खुशियों की जगह मातम पसर गया। कस्बे के मोहल्ला कटरा गंगारामपुर निवासी राहुल शर्मा (34) रामकृष्ण को गुरुवार 16 फरवरी को कटरा बिल्हौर हाइवे पर चुंगी नंबर दो पर बाइक से जाते समय लोडर से टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
इससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए परिजन ट्रामा सेंटर ले गए थे, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी व तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वह निजी वाहन चालक था। राहुल के छोटे भाई दिलीप शर्मा की शादी 18 फरवरी को होनी थी। हादसे के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों मे मातम छा गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना कस्बे के बंदीपुर निवासी वकील अहमद (35) पुत्र शकील अहमद की ससुराल मियागंज उन्नाव में है। शनिवार को वह घर से ससुराल जा रहा था। रात में लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम अतरधनी कोतवाली बांगरमऊ के पास पैदल सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। मृतक कढ़ाई का कारीगर था। उसके पत्नी के अलावा एक बेटा है। रविवार की शाम को दोनों शव घर पहुंचने पर घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन