फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in road accidents , six injured

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Sun, 19 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents , six injured

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों

विज्ञापन
में एक बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई-पिहानी मार्ग जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा, वहीं घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के पिहानी-हरदोई मार्ग पर गदाईपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा पूजा (17) पुत्री जगतराम निवासी गदाईपुर को शनिवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का कोहराम मच गया।

वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर पिहानी-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। विवाद बढ़ता देख हरियावां थाना की फोर्स के साथ पिहानी से भी पुलिस बल मंगवाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि पूजा नेहरू इंटर कालेज हरियावां में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह घर से साइकिल से पेट्रोल पंप के पास दुकान से प्रसाद खरीदने आई थी। इसी बीच ईंट भट्ठा से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकेे दो भाई और दो बहन हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी परसोला निवासी रामनरेश का नाती अमन (10) पुत्र राजेश निवासी जयरामपुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज 16 अप्रैल को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के टकराने से घायल हो गया था।

उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कछौना खेड़ा निवासी राजाराम (55) पुत्र धरमू, सुजकीपुर निवासी शिवदौर (50) पुत्र हरिहर, शहर क्षेत्र के कन्हईपुरवा निवासी शिवम् सिंह (19) पुत्र सोमेंद्र, हरपालपुर क्षेत्र के भूसेहर निवासी सेवकराम (62) पुत्र ईश्वरी, बघौली क्षेत्र के पटकुइयां निवासी शिवकुमार (35) पुत्र विशंभर, पाली क्षेत्र के ग्राम बघरज पुर निवासी कटोरी (60) पत्नी छोटे लाल सड़क हादसों में घायल हो गए। राया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed