{"_id":"73fb5b854973c65a136002079e7cd6a1","slug":"two-killed-in-road-accidents-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे बोलेरो चालक चंदन (35) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी आबिदनगर थाना पाली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चंदन के एक चार साल का बेटा है जबकि उसके माता पिता हरियाणा में कार्य करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दी गई। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। उधर, कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक बोलेरो में डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो चालक अमित (24) पुत्र रामचंद्र निवासी समोधा दलेलनगर थाना कछौना की मौत हो गई। मौका पाकर चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे के करीब अमित बोलेरो लेकर कन्नौज के लिए निकला था। रात में घर से जाने को लेकर पिता ने उसे मना भी किया था मगर वो नहीं माना और घर निकलने के कुछ देर बाद ही गांव से थोड़ी दूरी पर हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।