{"_id":"684c60b7dc0f9dd3d406fab2","slug":"two-inspectors-suspended-inquiry-ordered-against-sho-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132780-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो दरोगा निलंबित, थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में दो उपनिरीक्षकों (दरोगा) को निलंबित कर दिया गया है, जिनमें से एक पर आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, एक थानाध्यक्ष के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
अतरौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी सुषमा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना अतरौली थाने में तैनात दरोगा अरविंद सिंह यादव को सौंपी गई थी। सुषमा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई थी कि जांच के बाद पुलिस आरोप पत्र दाखिल नहीं कर रही है।
आरोप लगाया था कि आरोप पत्र दाखिल करने के लिए विवेचक (दरोगा) दो हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एसपी ने जांच सीओ संडीला से कराई। इस दौरान रुपये मांगने का एक वीडियो भी सुषमा ने सीओ को दिया। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा अरविंद सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के तुरनादेव निवासी गीतिका ने मारपीट का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच कासिमपुर थाने के दरोगा उत्तम कुमार को मिली। जांच में दरोगा ने शिकायत को गलत बताकर आख्या लगा दी। इसी आख्या को थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य ने आगे बढ़ा दिया।
जबकि हकीकत में मारपीट हुई थी और वीडियो भी महिला के पास था। शिकायत पर एसपी ने सीओ संडीला से जांच कराई। इसके बाद दरोगा उत्तम कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कासिमपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।