फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two individuals wanted for the robbery of a bullion merchant, each carrying a reward of 25,000, have been arrested

Hardoi News: सर्राफ से लूट में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two individuals wanted for the robbery of a bullion merchant, each carrying a reward of 25,000, have been arrested
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बीते 17 जून की रात सर्राफ से हुई लूट में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सर्विलांस, एसओजी और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार आधीरात के बाद करलावा गौसापुल के बीच नहर पटरी के पास से दोनों की गिरफ्तारी हुई। दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर भी बरामद हुए।
विज्ञापन

हसनापुर निवासी मोहम्मद नसीम सर्राफ व्यापारी हैं। घुघेरा चौराहे पर उनकी दुकान है। बीते 17 जून की रात वह दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। जमुनिया चौराहे के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उनका जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। तमंचे की बट सिर में मारकर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया था। मामले में तीन और शातिरों की तलाश थी। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम एसपी ने घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करलावा गौसापुल के बीच नहर कोठी के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मौके से लखनऊ जनपद के सहादतगंज थाना क्षेत्र के अधियानगर किशोरगंज निवासी आमीन और लकड़ी मंडी जेटी चौकी निवासी दानिश को गिरफ्तार किया गया है। इनका एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 20.52 ग्राम सोने के अधगले जेवर, 436.14 ग्राम चांदी के जेवर, दो मोबाइल, 360 रुपये बाइक की नंबर प्लेट, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के सहादतगंज थाने में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लूट के जेवरों को बेचने के लिए गलाया
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि आरोपियों ने लूट के जेवर बेचने के लिए गला दिए थे। पूरी तरह जेवर गले नहीं थे लेकिन जेवरों को इन लोगों ने आपस में बांट लिया था। यही वजह थी कि पूर्व में जब पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था तो उनके पास से भी बड़े पैमाने पर लूट के जेवर बरामद हुए थे और वो जेवर भी अधगले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed